नगर परिषद नागौद में 'हर घर तिरंगा' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
-----
सतना 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का #सतना जिले के नगर परिषद नागौद में परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह और निकाय कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाल कर आम नागरिकों से अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की है।
#HarGharTiranga2026
#HarGharTiranga
#हर_घर_तिरंगा
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
51 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026