डीग: डीग में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया गया जोर
Deeg, Bharatpur | Apr 22, 2026 डीग में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने की। शुरुआत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंघल ने कलेक्टर का स्वागत किया और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।