कांके: हरमू स्थित कार्यालय में आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बैठक संपन्न
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बैठक शनिवार दोपहर करीब दो बजे संपन्न हो गई है। इस दौरान दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, पहचान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।