कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बसर टोली में घर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2025 लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बसर टोली स्थित एक घर के बाहर से बाइक की चोरी की घटना हुई है। बाइक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चोर बाइक के पास आता है और काफी आसानी से बाइक चोरी कर वहां से फरार हो गया।