कांके: राजभवन के पास आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दिया धरना
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 राजभवन के पास मानदेय बढ़ाने को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आंगनबाड़ी सेविका ने धरना दिया। धरना दे रही आंगनबाड़ी सेविका का कहना है कि हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करते हैं और हमारी वजह से योजनाएं लोगों तक पहुंचती है लेकिन हमारी मानदेय बढ़ाने की मांग को नहीं पूरा किया जा रहा है।