केरसई: बिन्धाइनटोली पारिस में आयोजित चतुर्थ वार्षिक युवा संघ अधिवेशन का हुआ उद्घाटन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी शामिल
बिन्धाइनटोली पारिस में आयोजित चतुर्थ वार्षिक युवा संघ अधिवेशन के तहत दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार 6 बजे शाम में किया गया। कार्यक्रम में बीरू भिखारियेट के डीन फादर हेरमन खलखो, युवा संचालक फादर रंजीत डुंगडुंग, युवा एनिमेटर सिस्टर सरिता बेक, जिप सदस्य सह कैथलिक महिला संघ की सभानेत्री सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा शामिल हुई।