अरवल: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण पर ज़िला पदाधिकारी ने जताई नाराज़गी, संवेदक की अनुपस्थिति से कार्य ठप
Arwal, Arwal | May 5, 2026 अमृषा बैंस जिला पदाधिकारी ने क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का निरीक्षण किया। संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। जिपी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।