रामपुर: कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 20, 2025 रविवार को रात आठ बजे रामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के लिए यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कोसी पुल से शहजादनगर जीरो पॉइंट और पटवाई चौराहा तक का जायजा लिया, और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।