रामपुर: कांवड़ यात्रा के लिए रामपुर पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Jul 20, 2025 रविवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार पर कावड़ियों द्वारा रामपुर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाना है। इसको लेकर रामपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है। रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ियों की सुरक्षा के लिए कावड़ सेल बनाया गया है।