रामपुर: कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर रामपुर में 21 और 23 जुलाई को कुछ स्कूलों में छुट्टी, डीएम ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Jul 20, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रामपुर जनपद के शहरी क्षेत्रों और राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों से 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी माध्यमिक और बेसिक शिक्षा (नर्सरी से 12वीं तक, सभी बोर्ड) के स्कूलों में 21 जुलाई (सोमवार) और 23 जुलाई (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है।