रामपुर: रविवार को अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 20, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने आज गश्त और चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने एक आरोपी को माला रोड पर मेट्रो हॉस्पिटल के पीछे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध चाकू और एक चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है।