बडोनी: दतिया में नरवाई में लगी आग, छतों तक फैली, गेहूं जला, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, सर्वे कराया
Badoni, Datia | Apr 20, 2026 दतिया जिले के बड़ौनी तहसील क्षेत्र के गांव मरोड़ में नरवाई में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें फैलते हुए पड़ोसी गांव छता तक पहुंच गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने तेजी से फैलते हुए बड़े रकबे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आसपास के खेतों में खड़ी नरवाई व गेंहू जला दिया।