महरौनी: अंजनी धाम पर आयोजित आठ दिवसीय भव्य मेले में पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव पहुंचे, रामधुन संकीर्तन में हुए सम्मिलित
ग्राम कुम्हेड़ी स्थित अंजलि धाम मेले पर आयोजित भव्य आठ दिवसीय मेले में सम्मिलित होने के लिए टीकमगढ़ के पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। जहां वह स्थानीय ग्रामीणों के साथ राम धुन संकीर्तन में बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शामिल हुए।