अशोक नगर: शहर के कोलूआ रोड सहित कई स्थानों पर राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद ने गायों के लिए पानी की टंकी रखवाई
अशोकनगर शहर के कोलूआ रोड स्थित कई स्थानों पर राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद ने गौमाताओं के लिए सराहनीय पहल शुरू की है। परिषद के कार्यकर्ता सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर लगातार पानी की टंकियां रखकर उन्हें भर रहे हैं, ताकि कोई भी गाय प्यास से परेशान न हो। जब लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में हैं, तब ये सेवक तपती धूप में सेवा कर रहे हैं।