शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर 5 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 5 अभियुक्त में 4 अभियुक्त शराब के नशे में पाया गया है वही एक शराब कारोबारी है. 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर मद्द निषेध के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।