बसेड़ी: घर में घुसकर युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप; पीड़ित ने बहन की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
Baseri, Dholpur | Jul 31, 2026 बसेड़ी कस्बे के तिमासिया क्षेत्र में फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में बसेड़ी निवासी सुनील पुत्र रनबीर सिंह ठाकुर ने बसेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया और उसके भाई पर अवैध देशी कट्टे से फायर कर दिया।