मंझनपुर: नया नगर सेकेंड पदमा तालाब में डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
मंझनपुर कस्बे के नया नगर सेकेंड स्थित पदमा तालाब में डूबे उमेश कुमार का 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से गोताखोरों की टीम लगातार तालाब में युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है।