डुमरांव: पहली सोमवारी पर डुमरांव के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, जंगली शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
Dumraon, Buxar | Aug 3, 2026 श्रावण माह की पहली सोमवारी पर डुमरांव के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं। खासकर जंगली शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही, जहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।