नौबतपुर: नौबतपुर बाजार में खनन विभाग कि टीम ने ओवर लोड बालु लदे दो ट्रैक्टर को किया जप्त
नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर बाजार में खनन विभाग कि टीम ने ओवर लोड बालु लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर नौबतपुर थाना को सौंप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि दो ट्रैक्टर को थाना को खनन विभाग ने सौंपा है जिसे जुर्माना राशी चुकाने के बाद मुक्त कर दिया जाएगा