ग्राम बिगोड़ी में आरोपी के घर के सामने शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, घर गिराने व फांसी की मांग
ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगोड़ी के बंदरखा में साहिल नामक युवक ने शिव नारायण तिवारी की चाकू मार हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को पुलिस ने सौपा था।परीजनो व विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल ने आरोपी के घर के सामने शव रख आरोपी साथ अन्य लोगो के नाम शामिल करने,घर गिराने व परिवार के सदस्य को नोकरी देने मांगो की।प्रशासन की समझाईश पर परीजन माने हैं।