कटनी नगर: कटनी में साइकिल सवार स्कूली छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, झुकेही रोड पर हुआ हादसा, दोनों घायल
झुकेही थाना अंतर्गत एक सायकल सवार स्कूली छात्रा को बाइक सवार युवक ने टक्कर मारदी इस घटना में स्कूली छात्रा सहित बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना आज गुरुवार दोपहर 2 बजे बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां छात्रा आराधना को गंभीर चोटें आई है।