कलेक्टर प्रीति यादव ने रविवार शाम 4 बजे जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।