मंडी: सी-विजिल एप पर कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें-ओम कांत ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 18, 2024 सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उचित कार्यान्वयन के लिए आदर्श आचार संहिता टीम और फ्लाइंग स्क्वॉड को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए एक आईटी सेल की स्थापना की गई है।