सुल्तानगंज: सुल्तानगंज के जहाज घाट पर गंगा में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी
सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे के जहाज घाट पर गुरुवार को गंगा नदी में एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि की। इस