खगड़िया: धर्मचक गांव के मृतक का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम, गोली मारकर की गई थी हत्या
जिले के धर्मचक गांव में अंकित की हत्या के बाद सदर अस्पताल में रविवार को दिन के चार बजे पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना में अंकित की मौत हो गई थी। जबकि उसे पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इधर मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया