गोरखपुर: गोरखपुर में अमरूद बागों में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब व 540 किलो लहन बरामद
गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्य के नेतृत्व में सेक्टर-2 सदर क्षेत्र की आबकारी टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र के अंतर्गत अमरूद के बागों और झाड़ियों में छापेमारी की।दबिश के दौरान टीम ने करीब 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और 540 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर ही बरामद लहन