हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर
विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर हाइवे जाम करने वालों के साथ अभद्रता करके मारपीट करने वाले थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसको तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करके जांच सीओ सदर को सौंपी है। रविवार को कस्बे के वार्ड संख्या तीन के महिलाओं पुरुषों ने बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर हाइवे को जाम कर दिया था।