भीलवाड़ा: बेसकलाई में हैंडपंप पर पानी लेने जा रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज जारी
बनेड़ा थाना क्षेत्र के बेसकलाई में अपने घर से हैंडपंप पर पानी लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंजीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां महिला का इलाज जारी है।