कौआकोल: प्रखंड मुख्यालय के आधार सेंटर पर अवैध वसूली की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण और दी चेतावनी
कौआकोल प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में स्थित आधार सेंटर पर अवैध वसूली की शिकायतों के बाद बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आधार सेंटर पर लोगों से आधार बनाने और सुधारने के लिए मनमाने ढंग से अधिक राशि वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को 8:00 बजे जानकारी दी गई।