कौआकोल: नवादा में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र का नया मामला, कौआकोल में कंप्यूटर के नाम से आवेदन, जांच में हुआ खुलासा
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का एक नया मामला सामने आया है। 27 जुलाई को एक फर्जी आवेदन का खुलासा हुआ, जिसमें कंप्यूटर के नाम से प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश की गई थी।राजस्व अधिकारी अनीश कुमार ने बताया कि कार्यपालक सहायक पिंटू कुमार द्वारा आवेदन की जांच के दौरान यह मामला प्रकाश में आया। 7:30 बजे मंगलवार को जानकारी मिली।