मनोहरथाना: मनोरहथाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया, एक चोर को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया
मनोहरथाना शहर में 5 दिन पूर्व हुई नकबजनी (चोरी) की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मामले में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य नाबालिग बच्चे को निरुद्ध किया गया है। इसके साथ ही उनके पास से चोरी किए गए 01 किलोग्राम चांदी के जेवर 26 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए हैं ।