बारां: अस्पताल रोड पर एक किराना व्यापारी पर हमला, चाकू से भी वार किया गया, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
Baran, Baran | Apr 2, 2026 शहर के अस्पताल रोड स्थित कंकाली माता मंदिर के पास बुधवार रात को अज्ञात 7-8 युवकों ने एक किराना व्यापारी पर हमला कर दिया। व्यापारी पर चाकू से भी हमला किया गया, लेकिन व्यापारी चाकू के वार से बच गया और व्यापारी और युवकों में हाथापाई हुई। व्यापारी पर लडकियों से भी हमला किया गया। जिसकी रिपोर्ट पीडित धनेज जैन की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई है।