तिल्दा: तिल्दा RPF ने यात्री को लौटाया गहनों से भरा बैग ढाई लाख से ज्यादा का था सामान
Tilda, Raipur | Apr 5, 2024 नेवरा में RPF ने ढाई लाख के सामान से भरा बैग यात्री को सौंप दिया। 3 अप्रैल को एक यात्री ने रेल मदद में ट्रेन क्रमांक 12856 इंटरसिटी एक्सप्रेस में अपना बैग भूल जाने की सूचना दी थी। उपनिरीक्षक डीके शास्त्री और आरक्षक आरके पांचाल ने समय गंवाए बिना इंटरसिटी एक्सप्रेस को अटेंड किया। उन्होंने मदद मांगने वाले यात्री से मोबाइल पर उसके बैग के हुलिए के बारे में पूछा।