कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में हुए एकदिवसीय प्रदर्शन के बाद अब आंदोलन को देश के कई बड़े शहरों तक ले जाया जाएगा। CJP का आरोप है कि एग्जाम सिस्टम में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के लिए शिक्षा मंत्रालय जिम्मेदार है।
पार्टी का कहना है कि NEET-UG पेपर लीक और 12वीं कक्षा के छात्रों को ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के कारण हुई परेशानियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। CJP का आरोप है कि इन मामलों में जवाबदेही तय नहीं की गई, इसलिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ देना चाहिए।
पुणे से आंदोलन के नए चरण की शुरुआत
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समर्थकों से बड़ी संख्या में पुणे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। यह प्रदर्शन गुरुवार को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय स
Korba, Korba | Jun 10, 2026