तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के राजारथिनम स्टेडियम में महिला सुरक्षा के बनाई गई विशेष पुलिस सिंगापेन टास्क फोर्स को लांच किया। इस मौके पर विजय ने कहा कि मैं जब महिलाओं से जुड़े अपराध के बारे में सुनता हूं तो परेशान हो जाता हूं। सीएम ने कहा इसका एक बड़ा कारण ड्रग है। आगे सीएम विजय ने कहा मैं उन लोगों को चेतावनी दे रहा हूं जो सोचते हैं कि वे महिलाओं को परेशान करके बच निकलेंगे।
अगर कोई महिलाओं को परेशान करता है, तो कार्रवाई बहुत सख्त और तेज होगी। इस मौके पर सीएम विजय ने सिंगापेन टास्क फोर्स की पीसीआर को चलाया। उन्होंने इस मौके पर ऐलान किया है भारत में पहली बार तमिलनाडु में ड्रोन पेट्रोलिंग भी की जाएगी। सिंगापेन का तमिल भाषा में अर्थ शेरनी है। इस मौके पर सिंगापेन स्पेशल फोर्स का लोगो भी लांच किया और सिंगापेन गाने को बजाया गया। सीएम विजय बुधवार बतौर मुख्यमंत्री पहला महीना पूरा करेंगे।
#Tamilnadu #Vijay
Korba, Korba | Jun 11, 2026