राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस का जिला स्तरीय रोष मार्च
जगाधरी (राष्ट्रीय कदम ब्यूरो): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के निर्देशानुसार राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में सोमवार को यमुनानगर जिले में जिला स्तरीय रोष मार्च निकाला गया। यह मार्च बुढ़िया चौक, जगाधरी में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रोष मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विधायक एवं पूर्व विधायक, लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित यूथ कांग्रेस, NSUI, सेवा दल, एससी सेल, ओबीसी सेल, बीसी सेल, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।