पिंड्रा: बड़ागांव थानाध्यक्ष अचानक हुए बेहोशः पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
वाराणसी के पिंडरा अंतर्गत बड़ागांव थाना परिसर में आज सुबह लगभग 10 बजे अचानक थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा (36) वर्ष अपने सरकारी आवास में अर्ध मूर्छित हो गए। थानाध्यक्ष के बेहोश होने की सूचना जैसे ही पुलिसकर्मियों को मिली उनमें हड़कंप मच गया। मूर्छित होने पर आनन-फानन में एसओ को लेकर दर्जनों पुलिस कर्मी बसनी स्थित स्वास्थ केंद्र ले गए।