तानसेन: गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने पर विवाद, दोनों पक्षों में चले लात-घूँसे, 3 युवक घायल, 7 पर केस दर्ज
Tansen, Gwalior | Sep 20, 2026 किला गेट क्षेत्र के रमटापुरा इलाके में गणेश महोत्सव के बैनर को फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।आरोप है कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने गणेश पंडाल में मौजूद युवकों के साथ गाली-गलौच और बहरहमी मारपीट की, जिसमें 3 युवक घायल हुए है।मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।