शाहपुरा: ग्राम ग्वारी खपा में किसान के खेत से दो मोटर चोरी, बरगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि सुखराम निवासी ग्राम ग्वारी खापा ने रिपोर्ट लिखाई कि वह एमके शर्मा के खेत में चौकीदारी करता है बारिश से समय उन्होंने केनाल में लगी सिंचाई की सबमर्सिबल मोटर निकाल कर अपने घर के आंगन में रख ली थी इसके बाद में धान काटने चला गया था जब जाकर देखा तो सिंचाई की 7.5 एचपी की मोटर और सबमर्सिबल नहीं थी।