कुमारखंड: कुमारखंड थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में भागी नाबालिग लड़की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
कुमारखंड थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जेल भेज दिया गया है।बताया गया कि थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की 13 अप्रैल को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।