रायसेन: हनुमान जन्मोत्सव पर रायसेन में निकली भव्य वाहन रैली
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को रायसेन नगर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली दोपहर 12:00 बजे पाटनदेव हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर चौपड़ा तक पहुंची। रैली का आयोजन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल (जिला रायसेन) द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।