पूरनपुर: सिरसा चौराहे पर स्थित आइलेट्स संचालक ने कनाडा का फर्जी वीजा देकर लाखों की ठगी की, मामले में मुकदमा दर्ज
जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बंछुलिया के हरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि कस्बे के सिरसा चौराहे पर स्थित वेलकिन एडुप्रोस के संचालक हरसिमरन सिंह और उनकी पत्नी गौरवदीप कौर ने कनाडा भेजने के लिए उनसे सात लाख रुपए ले लिए। अगस्त 2022 में पचास हजार रुपए बैंक खाते और साढ़े छह लाख रुपए संचालक ने नकद लिए। स्टडी वीजा पर कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया था