पूरनपुर: तहसील में कलेक्टर, SP व MLA बाबूराम पासवान ने 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र किए वितरित
पूरनपुर तहसील में शनिवार को आयोजित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने 32 आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नियुक्त पत्र वितरित किए। इस दौरान पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भरायी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए।