पूरनपुर: सुआबोझ गांव में राजीव गांधी सेवा केन्द्र की शौचालय के दरवाजे गायब और नाम मात्र खुलता है सामुदायिक शौचालय #jansamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुआबोझ में अव्यवस्था हावी है। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बना शौचालय में न तो पानी की ब्यवस्था है और न ही दरवाजे है। जबकि विकास के नाम पर लाखों की धनराशि ठिकाने लगा दी गई और गांव में स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव में बना सामुदायिक महिला शौचालय बना शोपीस।