पूरनपुर: पिपरिया मझरा के युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा के रहने वाले गुरपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने आईलेटस में बीस लाख रुपए में अस्ट्रेलिया जाने की बात की। गुरपाल ने बताया कि उन्होंने आईलेटस संचालक दलजीत सिंह और उनके साथी हरपाल सिंह के कहने पर अलग अलग बैंक खातों में 11 लाख 85 हजार रुपए डलवा दिए और ढाई लाख रुपए नकद दिए। कुल चौदह लाख रुपए दोनों के पास पहुच गए।