आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल परिसर में बिगड़ी विदेशी पर्यटक की तबियत,जानकारी देते पर्यटक के गाइड मेहंदी रिजवी
इटली से आगरा ताजमहल का दीदार करने आए एक विदेशी पर्यटक की भीषण गर्मी के कारण तबियत बिगड़ गयी। जिसे ताजमहल के मेडिकल स्टाफ ने पहले अपनी डिस्पेंसरी में भर्ती कराया। लेकिन आराम नही मिलने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पर्यटक की हालत बी पी कम होने की वजह से बिगड़ी थी। अब उसकी स्थिति स्थिर है। जिला प्रशासन पर्यटक के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहा हैं।