आगरा: थाना ताजगंज अंतर्गत रुपयों के लेन-देन के विबाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या,जानकारी देते डीसीपी सिटी सूरज राय
आगरा के ताजगंज अंतर्गत बरौली अहीर के रहने वाले विश्वदीप को रुपयों के लेन-देन के विवाद में दबंगो ने मारपीट के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। विश्वदीप की मौत की खबर के बाद उसके घर मे कोहराम मचा हुआ हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम का गठन कर दिया गया हैं।