आगरा: ताजगंज में अवैध शराब की फैक्ट्री का पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ताजगंज में आबकारी विभाग व पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है। जिसमें नामी ब्रांड की बोतलों में अवैध शराब भरने का खेल चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, रॉ मैटेरियल, बोतल, ढक्कन आदि बरामद किए हैं