आगरा: प्रियंका गांधी का आगरा भ्रमण कार्यक्रम हुआ तय, 3 मई को रोड शो में होंगी शामिल
आगामी लोकसभा चावन को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गई है। जनपद आगरा की दोनों लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आगरा भ्रमण कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका गांधी विशेष वायुयान द्वारा अहमदाबाद से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 3 मई को रोड शो में शामिल होंगी।