आगरा: एमजी रोड स्थित जिला मुख्यालय पर पीड़िता के साथ पीली सेना ने किया जोरदार प्रदर्शन,आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
आगरा में गुरुवार को पीली सेना ने जिला मुख्यालय पर विवाहित पीड़िता और उसकी मासूम बच्चियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। पीली सेना प्रमुख शबाना खंडेलवाल ने शाहगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े किए हैं। जिसके बाद डीसीपी सिटी सूरज राय ने आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं।